बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी_ रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बरामद करके तीन लोगों को जेल भेजा। उनकें पास से 12 बोर, 315 बोर अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में कई मुकदमे दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक फतेहगंजपश्चिम थाना पुलिस ने गांव लोहार नगला निवासी परमीलाल, मुन्ना साहू और गांव सफरी निवासी सलीम को रबड़ फैक्ट्री की खाली पड़ी जमीन पर अपराध करने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 बोर,315 बोर अवैध तमंचा और दो दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया एसएसपी के द्वारा चलाए गए पुराने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत तीनों को अपराध करने की योजना बनाते शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था। तीनों के पास से अवैध असलाह और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी सलीम के खिलाफ स्थानीय थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं और परमी लाल के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं और मुन्ना साहू के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज है।तीनों के लिए रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
- Log in to post comments
- 37 views