Skip to main content


बरेली समाचार

बरेली, 14 नवंबर/ आज जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी भारत रत्न भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, रामपुर बाग  पर मनाया गया । इस अवसर पर  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और बाद में गोष्ठी में विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की और संचालन कमरुद्दीन सैफी ने किया । 
       श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी  ने कहा कि आधुनिक भारत के जन्मदाता पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के एक ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए सालों जेल में बिताए और अंततः प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अविस्मरणीय विकास के कार्य किये।
       इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड.ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी नमन करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी सोच की पुरोधा थे और देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
        इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर कुलभूषण त्रिपाठी जी ने कहा स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे, उन्होंने उस समय के संपन्न परिवार के होने के बाद भी अपना जीवन जेलों और यातनाओं में बिताया  I
       गोष्ठी में बोलते हुए शहर के पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा जी ने कहा कि वे एक निडर और मजबूत सोच के धनी थे।
          इस अवसर पर सर्वश्री डॉक्टर मेहंदी हसन, डॉ हरीश गंगवार, राजेंद्र सागर, जिया उर रहमान, वरिष्ठ नेता इकबाल रजा, महेंद्र गंगवार, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, उल्फत सिंह कठेरिया अकरम खान, जितेंद्र बाबू, घनश्याम सागर, रियासत हुसैन, मोबिन अंसारी, योगेश जायसवाल, रतन जायसवाल ,तीरथ मधुकर, श्याम स्वरूप गुप्ता, एवं जोया रानी खान व दीपेंद्री गुप्ता आदि लोग शामिल हुए ।
      भवदीय 
दिनेश दददा एडवोकेट 
   महानगर अध्यक्ष 
कांग्रेस कमेटी , बरेली ।

News Category