Skip to main content


बरेली समाचार

बरेली: आज  महानगर कांग्रेस कमेटी,बरेली के तत्वावधान में आयरन लेडी, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी का जयंती कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, रामपुर बाग में मनाया गया । इस अवसर पर  श्रद्धा भाव से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और  गोष्ठी में विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड.ने की और संचालन कमरुद्दीन सैफी ने किया । 
पुष्पांजलि सभा में बोलते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश  दददा एड. ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी को नमन करते हुऎ कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका का विशेष स्थान रहा है। वे देश की एक ऐसी जनप्रिय नेता हुईं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। वे देश की निर्भीक व सच्ची देशभक्ति शासक थी। 
इस अवसर पर आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र सहारा ने कहा कि वे एक दूरदर्शी सोच की पुरोधा थीं और देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
इस अवसर पर शहर और कैंट विधानसभा के बूथ समन्वयक डॉक्टर हरीश गंगवार जी ने कहा कि आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी त्याग और बलिदान प्रतिमूर्ति थीं, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री पूनम दीप सिंह एड., जोया खान, तबरेज खान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, डॉ. सरताज नूरी, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, देवेंद्र श्रीवास्तव एड. विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, अकरम खान, मोबिन कुरैशी ,तीरथ मधुकर, इंतजार हुसैन एवं अमित वाल्मीकि मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय आदि लोग शामिल हुए ।
      

News Category