Skip to main content


बरेली समाचार
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में बरेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे।चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान पारस शुक्ला और साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पारस शुक्ला ने गिरफ्तारी से पहले कहा कि सरकार चाहे जितना भी अत्याचार कर ले, कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देगा।”वहीं बरेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि देश का युवा अब भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत को पूरे देश के सामने उजागर करके ही दम लेगा।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित तिवारी, दीपक, अकरम, रवि शुक्ला, अमन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, रितेन्द्र मेहर, इरशाद, हरवीर सिंह, ललित सिंह, मुनीश ठाकुर, लक्की सिंह समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय 
पंडित राज शर्मा 
प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी 
9897058445

News Category