बरेली समाचार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai जी ने अत्यधिक SIR कार्य के दबाव के कारण दिवंगत हुए सहायक अध्यापक एवं BLO सर्वेश कुमार गंगवार जी के बरेली स्थिति निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि SIR के असहनीय बोझ और तनाव ने एक कर्मठ शिक्षक की जान ले ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai जी ने इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
SIR के कार्य का यह अत्यधिक दबाव और उसके परिणाम स्वरूप हुई यह मृत्यु, सरकारी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर कांग्रेस के काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता केवी त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, चारु मेहरोत्रा, महानगर सचिव नजमी जोया खान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला सचिव जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 19 views