Skip to main content

 

खुफिया एजेंसी आईबी ने संतकबीर नगर में डेरा डाल दिया है। एजेंसी डॉक्टरों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है, जिससे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। जांच ...और पढ़ें

डॉक्टरों के डॉक्यूमेंट की जांच के लिए जिले में खुफिया एजेंसी IB ने डेरा डाला।

  1.  संतकबीरनगर। दिल्ली के लालकिला बम धमाके की जांच के सिलसिले में खुफिया एजेंसी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम मंगलवार को दूसरे दिन भी संतकबीरनगर में जमी रही। जांच एजेंसी विदेश में तथा देश के भीतर कुछ विशेष विश्वविद्यालयों से चिकित्सा शिक्षा हासिल कर यहां सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीएमओ कार्यालय से मिले इनपुट के आधार पर बेलहर ब्लाक के एक चिकित्सक की निगरानी बढ़़ा दी गई है।

सोमवार को यहां पहुंची खुफिया एजेंसी की टीम ने चिकित्सकों के शैक्षणिक दस्तावेजों को एकत्र करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय को निर्देशित किया, जिसके बाद पूरा स्टाफ रिकॉर्ड तैयार करने में जुटा है।

जिले में कार्यरत सभी चिकित्सकों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, पंजीकरण एवं अन्य अभिलेखों खंगाले जा रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे और मातहतों को शीघ्र दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाते रहे।