Skip to main content

कश्मीर में रेलवे कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, बडगाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी; जल्द होगा

श्रीनगर-बडगाम रेलवे लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार के लिए तकनीकी सर्वे किया जाएगा। सांसद आगा सैयद रुहुल्ला ने रेल मंत्री से मिलकर विस्तार, 

श्रीनगर-बडगाम के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, सांसद रुहुल्ला की मांग पर रेल मंत्री ने दिया भरोसा।

श्रीनगर। वंदे भारत एक्सप्रेस को श्रीनगर से आगे बडगाम तक विस्तार देने के लिए जल्द ही श्रीनगर-बडगाम रेलवे लाइन का तकनीकी सर्वे किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर-बडगाम के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला के साथ बुधवार को अपनी एक बैठक में दी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बागी सांसद आगा सैयद रुहुल्ला ने आज सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय रेलमंत्री से वंदे भारत एक्सप्रेस को बडगाम स्टेशन तक विस्तार देने, वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाने और शेखपोरा और गलवानपोरा में दो रेलवे क्रासिंग बनाए जाने की मांग की।