बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के बाद एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया ये दावा
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना पांगशा इलाके के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के ..
बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या
नई दिल्ली। बांग्लादेश से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां राजबाड़ी जिले के पांगशा इलाके में एक बार फिर भीड़ के हमले में हिंदू युवक की जान चली गई। 29 साल के अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना दीपू चंद्र दास की मौत के महज 7 दिन बाद हुई है।
क्या है घटना के पीछे की वजह?
'द डेली स्टार' की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में भीड़ ने युवक को मार डाला। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे कालीमोहोर यूनियन के होसेनडांगा गांव में हुई। मृतक अमृत मंडल उर्फ सम्राट इसी गांव में रहता था।
- Log in to post comments
- 4 views