Skip to main content

 

अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यू यॉर्क में खूब एंजॉय कर रही हैं। विराट कोहली टी20 को लेकर इसी सिटी में हैं। हाल ही में अनुष्का को बेटी वामिका के साथ आइस्क्रीम एंजॉय करते हुए देखा गया। यहां वो अपनी बचपन की दोस्त नैमीषा मूर्ति के साथ आई थीं। अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

Image removed. नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यू यॉर्क में समय बिता रही हैं। अनुष्का यहां पति विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने आई हैं। अनुष्का के बच्चे वामिका और अकाय भी उनके साथ हैं। हाल ही में उन्हें बेटी वामिका के साथ आइस्क्रीम डेट एंजॉय करते देखा गया।

बचपन की फ्रेंड ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस की बचपन की दोस्त नैमीषा मूर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का कैजुअल कपड़ों में मस्त न्यूयॉर्क की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो एक आइसक्रीम पार्लर का है जिसमें वो वामिका का हाथ पकड़े सीढ़ियां चढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वो आइसक्रीम स्टिक के साथ पोज करते हुए भी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वामिका का नाम लिखे स्क्रैबल बोर्ड की तस्वीर भी क्लिक की।