Skip to main content

किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब

किसान आंदोलन को आज पूरे 200 दिन हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने शंभू बॉर्डर पर एक कार्यक्रम भी रखा। इस कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट भी पहुंची। जब विनेश से पूछा गया कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से भाग लेंगी तो इसके जवाब में विनेश ने कहा कि वह यहां अपने परिवार से मिलने आई हैं।

 अंबाला। किसान आंदोलन को आज पूरे 200 दिन हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने शंभू बॉर्डर पर कार्यक्रम भी रखा। इस बीच पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट ने भी किसानों के इस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर जब प्रेसकर्मियों ने उनसे पूछा कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो क्या वो हरियाणा चुनाव लड़ेंगी, तो इसका जवाब देते हुए विनेश फोगट ने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलूंगी। मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगी। मैं अपने परिवार के पास आई हूं। अगर आप इस बारे में बात करेंगे तो आप उनके संघर्ष और लड़ाई को बर्बाद कर देंगे।

विनेश फोगाट ने कहा

हमें खालिस्तानी और बहुत कुछ कहा गया: सरवन सिंह

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने इस मौके पर कहा कि आंदोलन को 200 दिन हो गए हैं। हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ। हम पर आरोप लगाए गए। हमें खालिस्तानी और बहुत कुछ कहा गया। हमने धूप, बारिश, सर्दी का सामना किया और इन सबके बावजूद 200 दिनों तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहा।

यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है। इसलिए, इस अवसर पर, हमने किसानों को यहां एक साथ बुलाया वह (विनेश फोगट) भी यहां पहुंचीं। हमने उनका अभिनंदन किया। किसानों की बेटी किसानों के साथ खड़ी होगी।

 

News Category