Skip to main content

हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार

हरियाणा की हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला और कुरुक्षेत्र सीट से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल का टिकट कंफर्म माना जा रहा है। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता का टिकट इस सीट से काटा जा सकता है। बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल से भी मुलाकात की थी। 

हिसार। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जंदल भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वह हिसार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगी। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बन गया है।

कल दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात नवीन जिंदल से हुई थी। ज्ञात हो कि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमिर महिला हैं। वह इस्पात, बिजली, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जिंदल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन हैं।

कौन हैं सावित्री जिंदल

कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल और उनकी माता सावित्री जिंदल ने लोकसभा चुनाव से पहले मार्च माह में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। सावित्री जिंदल का नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार है। वर्ष 2005 में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।

इसके बाद पत्नी सावित्री जिंदल ने पॉलिटिक्स ज्वाइन की। उस दौरान उन्होंने हिसार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। फिर साल 2009 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से विजयी हासिल की। सावित्री कांग्रेस सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रही हैं।

News Category