Haryana Election 2024: '5 दिनों में क्या ही कर लेंगे, 10 सालों की लंबी रेस...', चुनाव की तारीख बदलने पर सैलजा का BJP पर तंज
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती अब 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव की तारीख बदलने पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना रिएक्शन दिया है।
सिरसा। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव करके एक अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले पर सिरसा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव आयोग के बारे में हम क्या कह सकते हैं? 10 सालों से सत्ता में रहने के बाद भी बीजेपी डरी हुई है। 10 सालों में चुनाव नहीं जीत सके तो पांच दिनों में क्या ही हो जाएगा? उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं बीजेपी के अंदर कमजोरी दिख रही है।
'सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत'
सिरसा सांसद ने कहा कि बीजेपी ने इतना लेट जाकर लेटर भेजा, फिर चुनाव आयोग ने लेट लगाया। बीजेपी डरी हुई है और चुनाव से भाग रही है। हमलोग एक अक्टूबर के लिए भी तैयार थे और पांच अक्टूबर के लिए भी तैयार हैं। हम सभी 90 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
- Log in to post comments