Skip to main content

हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा ने भाजपा पर जाति-पाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ है। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करेगी। पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी। 

रोहतक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जाति-पाति की राजनीति की है। इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदा करेगी।

पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी। सुभाष बतरा रविवार शाम को माडल टाउन स्थित कम्यूनिटी सेंटर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

News Category