हरियाणा में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भाजपा से दो सीटों की मांग की है। आरपीआई (ए) हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने कहा कि अगर भाजपा सीटें नहीं देगी तो पार्टी 8-10 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी।
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। आरपीआई (अठावले) ने भाजपा से दो सीटों की मांग की है।
आरपीआई (ए) हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने कहा वे भाजपा से हरियाणा की दो सीटें मांग रहे हैं और अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वे 8-10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
- Log in to post comments