Skip to main content

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार के चालक अर्जुन हवारे और उसके बगल में बैठे रोनित चिंतनवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है।

मुंबई।महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है। क्या बोले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख?

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीताबुलडी पुलिस ने कार के चालक अर्जुन हवारे और उसके बगल में बैठे रोनित चिंतनवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा, "जिस कार से दुर्घटना हुई, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम पर पंजीकृत है।" 

News Category