Stree 2 Day 31 Box Office Collection बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इतने समय के बाद भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी की कमाई में कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है। इस बीच स्त्री 2 के 31वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।
Stree 2 Box Office Collection Day 31: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म को पिछले महीने रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये हॉरर कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। मोटा कारोबार करने के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए स्त्री 2 (Stree 2) ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
सिर्फ इतना ही नहीं महीनेभर बाद भी निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की ये फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है और कमाई में कमाल करती दिख रही है। जिसका अंदाज आप स्त्री 2 के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं।
स्त्री 2 ने 31वें दिन छापे इतने नोट
स्त्री 2 रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है, इसके बावजूद इस मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अच्छी-खासी तादाद में दर्शक अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी का दीवाना हर किसी को बना दिया है, यही कारण है जो हॉरर कॉमेडी को इतनी सफलता मिली है।
फिलहाल गौर किया जाए स्त्री 2 के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी ने पांचवे शनिवार को करीब 5 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इन आंकड़ों में फेरबदल होने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही अब स्त्री की टोटल कमाई 572 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
- Log in to post comments