Skip to main content

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। सुशांत और परिणीति ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया है। चार साल पहले सुशांत का निधन हो गया था। वह सिर्फ 34 साल के थे। जानिए परिणीति ने दिवंगत अभिनेता के बारे में क्या कहा।

हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस और को-स्टार्स आए दिन उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में, परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। 

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। फिल्म में तीनों को काफी पसंद किया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को हाल ही में 11 साल पूरे हुए। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से सुशांत सिंह की खूबसूरत यादें साझा कीं। 

सुशांत सिंह की याद में परिणीति 

परिणीति चोपड़ा को सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस में मजेदार पल बिताना याद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।"

मालूम हो कि 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 में निधन हो गया था। अभी तक अभिनेता के निधन की गुत्थी नहीं सुलझी है। वह पवित्र रिश्ता से मशहूर हुए थे और उन्होंने काई पो छे, पीके, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया था

परिणीति चोपड़ा की मूवीज

बात करें परिणीति के वर्क फ्रंट की तो इसी साल रिलीज हुई चमकीला फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। दिलजीत दोसांझ संग परिणीति की जोड़ी और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह बड़े पर्दे आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) में नजर आई थीं।

News Category