Skip to main content

ग्लैमर इंडस्ट्री से इस साल कई सितारों ने अपने नन्हे मुन्ने और मुन्नी की गुड न्यूज सुनाई। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेटी को जन्म देने की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की। उनके पहले वरुण धवन के घर लक्ष्मी पधारीं। वहीं युविका चौधरी ने कुछ दिन पहले प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की और एक्ट्रेस है जो कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं।

पॉपुलर टेलीविजन शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का रोल प्ले कर पॉपुलर हुईं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) को लेकर पिछले कुछ समय से खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अब तक इन खबरों से किनारा करती रहीं, लेकिन अब उन्होंने फाइनली इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।

श्रद्धा आर्या ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

श्रद्धा ने एक स्वीट पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने पति राहुल नागल के साथ एक वीडियो शेयर कर इस बात को कन्फर्म किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक छोटे से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।'

अनोखे अंदाज में सुनाई खुशखबरी

श्रद्धा ने अनोखे अंदाज में प्रेग्नेंसी का एलान किया। वह पति राहुल के साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं के साथ फ्रेम में नजर आ रही हैं। फ्रेम रेत और पहाड़ों के बीच है और इसके सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट रखा हुआ है। श्रद्धा ने ब्लू-व्हाइट शेड की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनके व उनके पति के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की खुशी साफ देखने को मिल रही है।

साड़ी के पल्लू में छिपाया था बेबी बंप

श्रद्धा आर्या को लेकर पिछले कुछ समय से खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के गणपति समारोह में शिरकत की। यहां सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों को देख कयास लगाए गए कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बड़ी ही स्मार्टली अपने बेबी बंप को खूबसूरत पेस्टल गुलाबी रंग की साड़ी में छुपाया था। लेकिन अब उन्होंने कन्फर्म कर दिया है।

News Category