Skip to main content

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर मोस्ट फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की झलकियां मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे आपने एक बार देख लिया तो आप बार-बार देखेंगे। दादी और पोती का वीडियो वायरल हो रहा है।

गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारी स्माइल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूरकिसी का भी दिल चुरा सकती हैं। कभी वह पापा को किस करते हुए नजर आती हैं तो कभी वह मां के साथ घूमते हुए दिखती हैं। इस वक्त राहा का अपनी दादी नीतू कपूर के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

अप्रैल 2022 में शादी करने के बाद और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी लाडली का नाम राहा रखा। महीनों तक लाइमलाइट से दूर रखने के बाद कपल ने पिछले साल क्रिसमस पर अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था। मिनटों में राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तब से वह लोगों का दिल जीत रही हैं।

दादी को देख खुशी से झूमीं राहा

हाल ही में, राहा कपूर अपने मम्मी-पापा आलिया और रणबीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। मां की गोद में राहा उस वक्त खुशी से चहक उठीं, जब उन्होंने अपनी दादी नीतू कपूर को देखा। जैसे ही नीतू कपूर आईं, वैसे ही आलिया की गोद में बैठी राहा अपनी दादी की ओर देखीं और मुस्कुराने लगीं। नीतू ने उन्हें बच्चा बुलाया और दादी कहते हुए राहा ताली बजा-बजाकर उनसे बातें करने लगीं। एयरपोर्ट पर उनकी प्यारी चिट-चैट देख वहां मौजूद हर कोई मुस्कुराने लगा। आलिया और रणबीर तो एक टक अपनी बेटी को निहारने लगे थे। 

फैंस लुटा रहे नन्ही राहा पर प्यार

जैसे ही राहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोग राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। सबसे ज्यादा लोग उनकी क्यूट आवाज को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "पहली बार राहा की आवाज सुनी है। बहुत क्यूट।" एक ने कहा, "एकदम से कुछ बताने लगी राहा। बहुत प्यारी।" कई फैंस ने राहा को बहुत क्यूट बताया। एक ने उन्हें बातूनी कहा। बाकी फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

News Category