Skip to main content
Hh

ब्रेक नहीं लिया है। वह हिम्मत के साथ तकलीफों को साइड रखकर अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रही हैं। हाल ही में 36 साल की एक्ट्रेस दुल्हन के अवतार में नजर आईं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिग बॉस फेम हिना खान ने जून के महीने में अपने कैंसर की जानकारी देकर चाहने वालों को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। वह हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं।

हिना खान अपनी बीमारी से जुड़े पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और लोगों को दिखा रही हैं कि वह कितनी मजबूत हैं। फैंस भी उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, वह खुद को इलाज के लिए मजबूत करने के साथ-साथ काम भी कर रही हैं।

दुल्हन बनीं हिना खान

कीमोथेरेपी जैसे कठिन इलाज के बावजूद हिना खान काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। वह लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने रैम्प वॉक करके फैंस को दंग कर दिया। हाल ही में, हिना खान दुल्हन के रूप में नजर आईं। लाल रंग का जोड़ा पहन, हैवी ज्वेलरी और ब्राइडल मेकअप के साथ पूरे कॉन्फिडें से उन्होंने रैम्प वॉक पर धमाल मचा दिया।

मजबूती से परेशानियों से डील कर रहीं एक्ट्रेस

हिना खान ने रैम्प वॉक का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिख है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे पिता हमेशा कहते थे, हाय डैडी की मजबूत लड़की, कभी रोने वाली बेबी मत बनना, अपनी परेशानियों को लेकर कभी शिकायत नहीं करना, अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना, शान से खड़ी होकर इससे डील करना।" 

फेम एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "इसलिए मैंने रिजल्ट की फिक्र करना छोड़ दिया है। बस उस पर ध्यान दो जो मेरे कंट्रोल में है, बाकी अल्लाह पर छोड़ दो। वह आपकी मेहनत देखते हैं, वह अपनी दुआएं सुनते हैं और वह आपके दिल के बारे में जानते हैं। यह आसान नहीं था लेकिन मैं खुद से कहती रहती हूं कि आगे बढ़ती रहो हिना, कभी रुकना नहीं। कल रात की बात है। काफी समय बाद दुल्हन की तरह सजी।

News Category