Aditi Rao Hydari ने मार्च महीने में Siddharth के साथ अचानक सगाई से सभी को दंग कर दिया था। अब 6 महीने बाद उन्होंने सिद्धार्थ से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई है जहां से उनका सालों पुराना नाता रहा है। देखिए उनकी वेडिंग पिक्चर्स।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। कपल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। इसी साल मार्च महीने में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी और अब उनकी शादी की खबर ने फैंस को खुशी से गदगद कर दिया है।
सिद्धार्थ की हुईं अदिति राव हैदरी
16 सितंबर को अदिति ने तस्वीरों के साथ सिद्धार्थ संग अपनी शादी की घोषणा की। दिल छू लेने वाली फोटोज में न्यूली मैरिड कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है। दुल्हन अदिति ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना और गोल्ड ज्वेलरी व गजरे से अपना लुक पूरा किया। बंधे हुए बाल और सिंपल मेकअप में अदिति बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
दूसरी ओर दूल्हेराजा सिद्धार्थ ट्रेडिशनल अटायर में अपनी लेडी लव को ट्विन कर रहे थे। एक-दूसरे की आंखों में डूबे रहने से मंडप में बैठने, सबके सामने एक-दूसरे को गले लगाने और परिवार से आशीर्वाद लेने तक, अदिति और सिद्धार्थ प्यार से भरी हुई हैं।
क्या है अदिति का 400 साल पुराने मंदिर से नाता?
अदिति राव हैदरी ने वानापार्थी में स्थित रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी की है जो 400 साल पुराना मंदिर है। एक्ट्रेस ने कछ समय पहले ही बताया था कि वह और इसी मंदिर में शादी करेंगे, क्योंकि यह उनके परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मालूम हो कि अदिति राव हैदरी के नाना जे रामेश्वर राव वानापार्थी के राजा थे। ऐसे में उनके परिवार का इस मंदिर से गहरा कनेक्शन है।
आमिर खान की एक्स वाइफ से अदिति का कनेक्शन
अदिति राव हैदरी रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अहसान हैदरी के दादा अकबर हैदरी हैदराबाद स्टेट के प्राइम मिनिस्टर हुआ करते थे, जबकि उनके चाचा मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी असम के राज्यपाल थे। वहीं, अदिति की मां विद्या राव वानापार्थी के राजा जे रामेश्वर राव की सौतेली बेटी थीं। शायद ही आपको पता हो कि आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, अदिति की मां की कजिन हैं।
- Log in to post comments
- 1 view