Skip to main content

कांग्रेस के कई नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी को बार-बार कटघरे में फंसाते रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर बवाल मचा है। दरअसल उदित राज ने एक पोस्ट कर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का पूछा है जिसपर लोगों ने भी नाराजगी जताई। 

राम मंदिर पर कांग्रेस के कई नेता अपनी बयानबाजी से पार्टी को बार-बार कटघरे में फंसाते रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर बवाल मचा है। दरअसल, उदित राज ने एक पोस्ट कर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का पूछा है।

क्या बोले उदित राज?

उदित राज ने अयोध्या में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना पर सवाल उठाते हुए एक विवादित सवाल पूछा, जिससे वो खुद घिर गए। उदित राज ने दावा किया कि लड़की राम मंदिर में काम करती है और सफाई कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि क्या अब राम मंदिर पर बुलडोजर चलेगा।

यूपी पुलिस का आया जवाब

इसके जवाब में यूपी पुलिस ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना को गलत तरीके से पोस्ट किया गया है। यूपी पुलिस ने कहा कि वो इस गलत खबर का खंडन करते हैं। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उदित राज पर ही कार्रवाई करने की मांग की है।

लोगों ने जताई नाराजगी

उदित राज के बयान के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अयोध्या पुलिस ने साफ किया हुआ है कि ये घटना राम मंदिर से 20 किमी दूर हुई थी और इसे महिला के परिचितों ने ही अंजाम दिया। यूजर्स ने कहा कि इस घटना को राम मंदिर से किस कारण जोड़ा जा रहा है, ये समझ से बाहर है।

News Category