The Buckingham Murders से बड़े पर्दे पर राज कर रहीं करीना कपूर खान बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने जा रही हैं। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों से नाम कमाने वालीं करीना के सम्मान में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसकी अनाउंसमेंट के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
कभी खुशी कभी गम' की पू हो या फिर 'जब वी मेट' की गीत, करीना कपूर खान ने बड़े पर्दे पर कभी न भुलाए जाने वाली परफॉर्मेंस से एक अलग पहचान हासिल की है। करीना सिर्फ 19 साल की थीं, जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा। अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर रिफ्यूजी फिल्म में नाज की भूमिका निभाकर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।
रिफ्यूजी के बाद के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। भले ही यह फिल्म सुपरहिट न हुई हो, लेकिन बेबो (करीना) ने अपनी उम्दा अदाकारी से जगह बना ली। करीना को इंडस्ट्री में 25 साल होने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेत्री के नाम एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
करीना कपूर के नाम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
देशभर में करीना कपूर के नाम से फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन पीवीआर-आईनॉक्स (PVR-INOX) कर रहा है। बीती शाम को 'चमेली' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में पू से लेकर चमेली और गीत समेत बड़े पर्दे पर निभाई जाने वाली करीना के सभी किरदारों की झलक देखी जा सकती है।
वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, "नसों में खून, स्क्रीन पर जादू..., मेरी जॉब जिसे मैं प्यार करती हूं...मेरे अंदर की आग... अगले 25 साल के लिए शुभकामनाएं।" इसके साथ ही करीना ने पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स मूवीज को इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पहली बार एक्ट्रेस के नाम पर होगा फिल्म फेस्टिवल
करीना कपूर खान भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम फिल्म फेस्टिवल आयोजन किया जा रहा है।(Dilip Kumar) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ऐसे दो अभिनेता हैं जिनके लिए कोई फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया है।
मालूम हो कि करीना कपूर खान की लेटेस्ट फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है
- Log in to post comments