आखिरकार टीवी का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस के 18वें सीजन (Bigg Boss 18) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। तमाम रूमर्स को किनारे कर सलमान खान (Salman Khan) ने पुष्टि कर दी है कि वह होस्ट की कुर्सी संभालेंगे। सीजन नया है तो बिग बॉस के घर में कई तब्दीली भी की गई है। अब घरवालों की हालत पस्त होगी।
सबसे विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस 18वें सीजन (Bigg Boss 18) के साथ वापस लौट रहा है। एंटरटेनमेंट का फुल ऑन तड़का लगाने के लिए शो में नए-नए ट्विस्ट जोड़े गए हैं, जो दर्शकों का तो मनोरंजन करेगा लेकिन घरवालों की क्लास लगनी तय है। नए सीजन के साथ नया थीम और नया गेम प्लान होगा, जो शायद घरवालों के लिए मुश्किल पैदा कर दे। बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो आउट हो चुका है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से ही को लेकर चर्चा तेज थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 18वें सीजन में सलमान खान होस्ट नहीं बनेंगे। मगर अब भाईजान ने सारे दावों को ठेंगा दिखाते हुए लेटेस्ट प्रोमो में अपने होने का सबूत दिया है।
टाइम मशीन बिगाड़ेगा घरवालों का खेल
16 सितंबर की रात को बिग बॉस 18 का प्रोमो शेयर किया गया है। नए थीम और नए ट्विस्ट का हिंट देते हुए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। सीजन 18 के लिए आप हैं तैयार?"
बिग बॉस के प्रोमो में घड़ी और बिग बॉस की आंख देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में कह रहे हैं, "अब बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव।" इस प्रोमो से यह तो साफ है कि घरवालों में एक-एक समय घरवालों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। भविष्यवाणी कर बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे।
कब शुरू होगा बिग बॉस 18?
लेटेस्ट प्रोमो में रिवील नहीं किया गया है कि बिग बॉस 18 कब शुरू होगा। हालांकि, खबर है कि शो 5 अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है। अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी घोषणा नहीं की गई है।
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट
बात करें बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की तो माना जा रहा है कि शो में निया शर्मा, धीरज धूपर, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू, सुरभि ज्योति, स्त्री 2 एक्टर सुनील कुमार, समीरा रेड्डी, मैक्सटर्न, पूरव झा, पूजा शर्मा, ठगेश और जान खान जैसे सितारे नजर आएंगे।
- Log in to post comments