Skip to main content

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह 10 बजे से 12 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। जल बोर्ड ने परेशानी से बचने के लिए लोगों को पहले से पानी भरकर रखने की सलाह दी है। पानी की सप्लाई रोकने का कारण रखरखाव कार्य को बताया गया है।

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह 10 बजे से 12 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने इस संबंध में जानकारी दी है। जल बोर्ड ने परेशानी से बचने के लिए लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है। पानी की सप्लाई रोकने का कारण रखरखाव कार्य को बताया गया है।

दो दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

सफदरजंग इन्क्लेव, हौज खास, मस्जिद मोठ समेत 13 इलाकों में दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। जल बोर्ड के मुताबिक डीडीए फ्लैट्स मुनिरका को आपूर्ति करने वाली डीयर पार्क बीपीएस की आउटलेट लाइन पर 500 मिमी व्यास का फ्लोमीटर लगाया जाएगा।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

इस कारण डीयर पार्क बीपीएस की 600 मिमी आउटलेट लाइन से 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे में ग्रीन पार्क, सफदरजंग इन्क्लेव, एसडीए, हौजखास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोठ, महरौली, आईआइटी, आइएनयू, एआइएमएस, सफदरजंग अस्पताल और डीयर पार्क यूजीआर के आसपास के क्षेत्र में 18 सितंबर की शाम और 19 सितंबर की सुबह जलापूर्ति ठप रहेगी।