Skip to main content

Devara Tickets Advance Booking 6 साल के लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अपनी फिल्म देवरा लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इस बीच विदेश में देवरा (Devara) की टिकटों की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आ गई है।

Devara Advance Booking In USA: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ाने के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी हद तक मददगार साबित होती है। भारत में यूं तो किसी फिल्म की टिकट विडों रिलीज से एक सप्ताह पहले खोली जाती है। लेकिन विदेशों में इसकी शुरुआत काफी पहले से हो जाती है। फिलहाल तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की अपकमिंग फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए (USA) में जारी है। 

इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन कर के दिखा दिया है। आइए जानते हैं कि अब तक देवरा (Devara) की कितनी टिकटें सोल्ड हो चुकी हैं। 

एडवांस बुकिंग में देवरा की बल्ले-बल्ले

6 साल के लंबे अंतराल के बाद जूनियर एनटीआर कोई सोलो मूवी लेकर आ रहे हैं। इस बीच वह आर आर आर (RRR) जैसी एक बड़ी हिट दे चुके हैं। लेकिन देवरा के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। यूएसए में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, जोकि फिल्म की एडवांस बुकिंग से साफ झलक रहा है। 

कोई-मोई की रिपोर्ट के आधार पर अब तक यूएसए में देवरा की लगभग 46000 टिकटें एडवांस बुकिंग में बिक चुकी हैं, जिनसे मेकर्स को मोटी कमाई भी हो गई है। रिलीज से 10 दिन पहले किसी भी फिल्म की इतनी संख्या में टिकटों की एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में सुनामी का साफ संकेत है।

USA में देवरा का दबदबा

        शो

       1500

      लोकेशन

        550 

     एडवांस बुकिंग टिकट

       46000 

     एडवांस बुकिंग कलेक्शन

   1.35 मिलियन (11 करोड़ लगभग)

आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है। इन नंबर्स को देख ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में भी जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बता दें कि देवरा 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 

News Category