Skip to main content

21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ ही कैबिनेट के नए-पुराने सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित अतिथि ही आमंत्रित होंगे। 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें आतिशी विश्वास मत भी पेश कर सकती हैं।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने में कुछ ही समय बचा है। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी।

बाकी मंत्री भी इसी दिन शपथ लेंगे। बता दें अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 13 सितंबर को जेल से बाहर आने के बाद 15 सितंबर को इस्तीफे की घोषणा की थी। जिसके बाद उन्होंने 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।

 

नए-पुराने मंत्री भी लेंगे शपथ

आतिशी के शपथ लेने के बाद उनकी कैबिनेट के सभी नए-पुराने सदस्य भी फिर से शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित अतिथि ही आमंत्रित होंगे। मंत्रियों के नाम और उनके विभाग तय करने का अधिकार भावी मुख्यमंत्री का ही होगा।

26 और 27 सितंबर को होगा विधानसभा सत्र

सरकारी सूत्रों के मुताबिक 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है। इस दौरान नई मुख्यमंत्री आतिशी विश्वास मत भी पेश कर सकती हैं। इसके अलावा विधायी प्रक्रिया पूरी करने के साथ साथ ही दिल्ली से जुड़े कुछ मुददों पर चर्चा भी की जा सकती है।