दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने राउज एवेन्यूजैनी जमानत याचिका दाखिल की है। बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 13 सितंबर को जमानत मिल गई। दिल्ली शराब नीति घोटाले में अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। इससे पहले संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को भी जमानत मिल चुकी है।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन की जमानत की मांग वाली याचिका पर ईडी से 25 सितंबर को होने वाली सुनवाई तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
संजय सिंह और सिसोदिया को भी मिल चुकी जमानत
दिल्ली शराब घोटाले मामले (delhi excise scam) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के अलावा राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh), उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), तेलंगाना की बीआरसी नेत्री के कविता (K Kavita) को पहले ही जमानत मिल चुकी है
ईडी ने 2022 में की थी गिरफ्तारी
बताया कि जैन को मई 2022 में ईडी ने गिरफ्तार किया गया था और कई महीनों तक मेडिकल जमानत पर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने जून माह में दिल्ली हाई कोर्ट को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर बिना किसी देरी के फैसला करने को कहा था।
- Log in to post comments