जानी-मानी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर न किसी वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस बुरे फेज को याद किया है जब वह खुद को खत्म करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी दादी से मिली किस बीमारी के वजह से सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था।
फरदीन खान के साथ 1998 में फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू करने वालीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने तमाल फिल्में करने के बाद छोटे पर्दे पर डेब्यू किया और देखते ही देखते वह घर-घर में मशहूर हो गईं।
'ये मेरी लाइफ' की सीधी-सा का अच्छ-खासे करियर पर उस वक्त ब्रेक लगा, जब एक्ट्रेस का सामना जिंदगी के सबसे बुरे फेज से हुआ और नौबत सुसाइड तक आ गई। दरअसल, शमा सिकंदर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की है।
दादी से मिली मानसिक बीमारी?
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने कहा, "15 साल पहले मैं एक बुरे फेज में थी। मुझे गंभीर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डरथा। तभी मुझे पता चला कि मेरी दादी को भी बाइपोलर डिसऑर्डर हो सकता है क्योंकि यह जेनेटिक है। वह भी ऐसी हरकत किया करती थीं, जिसे देख लोग कहते थे कि उन पर भूत सवार है। मैंने भी इसी तरह की चीजें की हैं। चूंकि मैं समझदार हूं और आज के समय में रहती हूं, इसलिए मैं समझ पाई कि मुझ पर भूत सवार नहीं है। तभी मैंने अपना करियर और इंडस्ट्री छोड़ दी।" थी बैंक डिटेल्स
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें बचा लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह दूसरी इंसान के रूप में वापस जन्म लेना चाहती थीं। वह लोगों को खुश करते-करते थक गई थीं। नींद की गोली खाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी बैंक डिटेल्स अपने भाई को शेयर कर दी थीं, जो एक शादी अटेंड कर रहा था। दूसरी ओर उनकी मां कुरान पढ़ रही थीं
रात भर डॉक्टर ने निकाला जहर
जब शमा ने अचानक भाई को बैंक डिटेल्स भेजी तो उसे शक हुआ और उसने मां को फोन किया। जब मां उन्हें उठाने गईं तो वह नहीं उठीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि 6 लोग भी उन्हें उठा नहीं पा रहे थे। रात भर डॉक्टर ने उनकी बॉडी से जहर निकाला और तब वह बच पाईं।
- Log in to post comments