Eijaz Khan और Anita Hassanandani कभी टेली वर्ल्ड के पावर कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर वह अलग हो गए। हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने एजाज के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि दूसरे धर्म की वजह से एजाज संग अनीता के रिश्ते के मां खिलाफ थीं।
साल 2005 में काव्यांजलि शो की शूटिंग के दौरान अनीता हस्सनंदानी और एजाज खान की पहली मुलाकात हुई थी और ऑन-स्क्रीन इश्क फरमाते-फरमाते असल जिंदगी में भी उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। मगर यह रिश्ता सिर्फ 5 साल तक ही चल सका। साल 2010 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
Eijaz Khan से अलग होने के बाद अनीता हस्सनंदानी ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) से शादी कर ली थी और आज वह एक बेटे की मां हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में बात की है। उन्होंने खुद को बदलने का अफसोस जताया है।
एजाज खान संग ब्रेकअप पर बोलीं अनीता हस्सनंदानी
अनीता हस्सनंदानी ने एजाज खान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं थे। हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में नागिन फेम एक्ट्रेस ने कहा-
खुद को बदलने का है अफसोस
प्यार में ने खुद को इतना बदल लिया था कि आज भी उन्हें इस बात का अफसोस होता है। इस बारे में ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस ने कहा-
मालूम हो कि कुछ समय पहले ही एजाज खान का एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ ब्रेकअप हुआ है। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे।
- Log in to post comments