Veer-Zaara Re Release Worldwide Collection शाह रुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक मूवी वीर-जारा को 20 साल के बाद दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। री-रिलीज में कमाई के मामले में निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म ने इतिहास रचते हुए 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। आइए इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी डिटेल्स में जानते हैं।
शाह रुख खान प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म को साल 2004 में पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस मूवी की कहानी और गीत फैंस को काफी पसंद आए और आज के समय में इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में जब सिनेमाघरों में पुरानी फिल्में दोबारा से लौट रही हैं, तो उस लिहाज से वीर-जारा भला कैसै पीछे रह सकती है।
कुछ दिन पहले निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म वीर-जारा को री रिलीज किया गया है। ऐसे में कमाई के मामले में इस रोमांटिक थ्रिलर ने इतिहास रच दिया है और दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
20 साल बाद पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
री-रिलीज में मेकर्स को काफी फायदा हो रहा और फिल्मों की कमाई पहले से बेहतर नजर आ रही है। तुम्बाड के बाद वीर जारा ने भी यही करिश्मा करके दिखाया है
दरअसल ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वीर-जारा की री-रिलीज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का जानकारी दी है। जिसके मुताबिक 20 साल बाद ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है।
वीरा जारा री रिलीज कलेक्शन
दिन
कमाई
पहला दिन
20 लाख
दूसरा दिन
32 लाख
तीसरा दिन
38 लाख
चौथा दिन
20 लाख
पांचवा दिन
18 लाख
छठा दिन
15 लाख
सातवां दिन
14 लाख
टोटल
1.57 करोड़
इस तरह से अब री-रिलीज के माध्यम से वीर जारा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले कुल 102 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बता दें कि दोबारा से रिलीज होने से पहले इस मूवी की दुनियाभर में कमाई 99 करोड़ से ज्यादा थी, जो अब ट्रिपल डिजिट में पहुंच गई है।
- Log in to post comments