Skip to main content

Jaane Tu Ya Jaane Na साल 2008 की हिट फिल्मों में से एक है। इस रोम-कॉम ड्रामा से आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जब यह फिल्म हिट हुई थी तब डायरेक्टर अब्बास टायरवाला ने फिल्म के सीक्वल की कहानी आमिर को सुनाई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। जानिए क्यों।

इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म जाने तू या जाने ना (Jaane Tu Ya Jaane Na) साल 2008 की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। आमिर खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे और निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था। जब फिल्म सिनेमाघरों में आई थी तो इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके तुरंत बाद डायरेक्टर अब्बास को फिल्म के सीक्वल के लिए एक कहानी का आइडिया था।

फिल्म में अदिति (जेनेलिया) और जय (जय) की प्रेम कहानी दिखाई गई है। दोनों की दोस्ती से प्यार तक की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म की हिट के बाद अब्बास टायरवाला आमिर खान के पास सीक्वल की कहानी लेकर गए थे। उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को आइडिया दिया था कि सीक्वल की कहानी अदिति और जय के अलगाव की होगी। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि जय का मेघना (मंजरी फडनीस) के साथ अफेयर होता है।

जाने तू या जाने ना का सीक्वल बनाने वाले थे डायरेक्टर 

डायरेक्टर ने बताया कि सीक्वल की कहानी सुनकर Aamir khan कुछ खास खुश नहीं हुए थे। उन्होंने अब्बास से क्या कहा था, खुद डायरेक्टर ने रिवील किया है। साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "पता नहीं कि मुझे यह कहने की इजाजत है या नहीं। मिस्टर आमिर खान इस बात को लेकर काफी संवेदनशील हैं कि किस बारे में बात की जानी चाहिए और किस बारे में नहीं, लेकिन 'जाने तू' के तुरंत बाद मुझे सीक्वल का आइडिया आया था।

सीक्वल की कहानी से नाराज हुए थे आमिर खान?

अब्बास टायरवाला ने आगे कहा, "मुझे भी यकीन नहीं था कि मैं मजाक कर रहा हूं या नहीं। मैं इसे खान साहब के पास ले गया और मैंने उन्हें बताया कि फिल्म की शुरुआत जय और अदिति के अलग-अलग रहने से होती है। वे अलग हो चुके हैं और जय का मेघना के साथ अफेयर है। आमिर ने कहा 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि जाने तू का सीक्वल कौन बनाता है, लेकिन यह तुम नहीं बनाओगे।' उन्होंने कहा कि यह सबसे बेवकूफी भरी बात है।"

News Category