Skip to main content

श्रद्धा कपूर की एक तरफ जहां स्त्री 2 (Stree 2) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। एक्ट्रेस हर खुशी को फैंस के साथ बांटती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने फैंस को घर में आई नन्ही स्त्री से मिलवाया। हालांकि उससे मिलते ही उनके घर का

श्रद्धा कपूर इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। उनकी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने अब तक जवान से पठान और एनिमल से लेकर गदर 2 जैसी कई धांसू फिल्मों को धूल चटा दी है।

श्रद्धा कपूर इस वक्त सिर्फ बॉक्स ऑफिस की ही क्वीन नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया की 'रानी' भी हैं। विराट कोहली के बाद वह सेकंड सेलिब्रिटी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वह भी अपने फैंस से कनेक्ट रहने और उन्हें एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया कि उनके घर में नन्ही 'स्त्री' आई है।

'स्त्री' श्रद्धा कपूर के घर में आई एक और 'नन्ही स्त्री'

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, एक उसकी जिसके आने से वह बेहद खुश हैं और दूसरी उसकी जिसका मूड नए सदस्य को देखकर बहुत खराब हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर में एक प्यारी सी फीमेल पपी आई है, जिसको हग करते हुए उन्होंने फोटो भी शेयर की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "मेरे घर आई एक नन्ही मिली 'स्मॉल से। हमारी नई फैमिली मेंबर से। मेरे दिलदार दोस्त ने इस छोटी सी खुशी को मुझे गिफ्ट किया है। अब ये हुआ ना सबसे बेस्ट तरीका जश्न मनाने का। वो तो अलग बात की इस सेलिब्रेशन में एक कोई है जो काफी नाखुश है। आगे करके खुद देखो वो शख्स कौन है"

नन्ही स्त्री से मिलकर श्रद्धा का फेवरेट हुआ उदास 

श्रद्धा कपूर ने जो दूसरी फोटो शेयर की है, उसमें उनका डॉग शायलॉन है, जो काफी उदास नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शायलॉन को लग रहा है कि अब उसे कम प्यार मिलेगा"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "स्मॉल बड़ी होकर और भी ज्यादा क्यूट हो जाएगी और मुझे लगता है कि वह अपनी क्यूटनेस से शायलॉन को मना ही लेगी, उन पर स्त्री का भी तो इन्फ्लुएंस है"।

News Category