साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को भला कौन नहीं जानता। फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी समांथा अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भाई डेविड की शादी में शिरकत की है और अपने परिवार के साथ बिताए कीमती पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) सिनेमा जगत की वो अदाकारा हैं, जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी फेमस हैं। साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज होने के नाते अक्सर उनका नाम चर्चा का विषय बनता है। खासतौर पर निजी जिंदगी को लेकर वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
इस वक्त अपने परिवार के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसकी वजह उनके भाई डेविड की शादी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैमिली फंक्शन की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। आइए एक नजर अभिनेत्री की इन लेटेस्ट फोटोज पर डालते हैं।
सामने आईं समांथा की तस्वीरें
भाई की शादी में शामिल होने के लिए समांथा रुथ प्रभु अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के लेक जेनेवा शहर पहुंची हैं। इस जगह पर उनके भाई डेविड क्लोस वेडिंग सेरेमनी हुई है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को शेयर किया है।
इन फोटोज में समांथा बाइन कलर का स्टाइलिश गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता नजर आ रहा है। अन्य तस्वीरों में वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। फैिमिली संग बिताए इन कीमती लम्हों को समांथा रुथ प्रभु ने कैमरो में खूबसूरत याद के तौर पर कैद किया है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो उनकी ये लेटेस्ट फोटो काफी ज्यादा प्यारी हैं। फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक कमेंट भी कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस सीरीज में दिखेंगी समांथा
गौर किया जाए समांथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में वह वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel-Honey Bunny) में दिखाई देंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उनकी ये सीरीज 7 नवंबर 2024 को स्ट्रीम की जाएगी। खास बात ये है कि इस वेब सीरीज के जरिए वह पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन संग स्क्रीन श
- Log in to post comments