Skip to main content

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा भयानक किस्सा शेयर किया जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल टाइम में एक रिक्शेवाले ने ऐसी गंदी हरकत की जिसकी वजह से वह रिक्शा देखकर ही डर जाती थीं। अनीता के इस खुलासे पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

अनीता हसनंदानी के टीवी पर निभाए गए किरदारों की चर्चा भले ही खूब होती हो, लेकिन वह निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। ये हैं मोहब्बतें टीवी शो में वैम्प का किरदार अदा कर चुकीं अनीता इन दिनों कलर्स के लोकप्रिय शो 'सुमन इंदौरी' में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके नेगेटिव किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

हालांकि, इस बार अनीता अपनी प्रोफेशनल लाइफ को नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बारे में जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। हाल ही में उन्होंने 9 साल की उम्र में उनके साथ घटित हुई ऐसी घटना के बारे में बताया, जो अब तक उनके जहन से नहीं मिट पाई है। 

जिस रास्ते से जाते थे वहां खड़ा रहता था रिक्शावाला 

हाल ही में अनिता ने YOUTUBE चैनल हॉटरफ्लाय से बातचीत करते हुए कहा,

हमारे मन में एक डर बैठ गया था

अनीता हसनंदानी ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हम जब वॉक करके जाते थे, तो भी मन में एक डर रहता था कि कही वह हमें फॉलो तो नहीं कर रहा है, क्योंकि वह लड़कियों का स्कूल था और उसे रास्ता पता था। हमारे स्कूल के आसपास कोई भी रिक्शा होता था, तो भी हमें बहुत डर लगता था"।

अनीता हसनंदानी के बचपन के इस डरवाने किस्से को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये दिमाग में एक चोट की तरह रह जाता है"। कई लड़कियों ने कमेंट बॉक्स में ये भी बताया कि वह भी इस तर

News Category