Skip to main content

Badrinath Dham बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में लुधियाना का एक यात्री गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने रेस्क्यू कर यात्री को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यात्री की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना कितना खतरनाक हो सकता है। 

गोपेश्वर। सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोगों की जान पर बन आती रही है। घटनाओं से फिर भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। बदरीनाथ की यात्रा पर आया पंजाब का यात्री देश के प्रथम गांव माणा में घूमने के दौरान सेल्फी के शौक के चक्कर में गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ व स्थानीय नागिरकों ने रैस्क्यू कर यात्री को खाई से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया।

बताया गया कि नरेंद्रजीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी लुधियाना पंजाब बदरीनाथ दर्शनों के बाद माणा में घूमने गए थे। इस दौरान सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण माणा गांव के पास अलकनंदा नदी के किनारे पहाड़ी से गिर गए। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना तत्काल बदरीनाथ पुलिस को दी।

पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकाला

सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम तुरंत आपदा उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा स्थानीय निवासियों की सहायता से समय पर त्वरित कार्रवाई कर नरेंद्रजीत को खाई से निकाला गया।

बताया गया कि नरेंद्र के चोटिल होने के चलते रेस्क्यू कर मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद स्वामी विवेकानंद अस्पताल बदरीनाथ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

 

News Category