Skip to main content

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 42 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर ने उन्हें बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर किए हैं जो आपका भी दिल छू लेंगी। देखिए उनका पोस्ट।

रणबीर कपूर ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब वह सिर्फ 25 साल के थे। सांवरिया फिल्म से ही अभिनेता ने लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। तब से लेकर आज तक वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। 28 सितंबर को वह 42 साल के हो गए हैं और इस मौके पर रणबीर पर प्यार लुटाने के लिए परिवार ने प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

28 सितंबर 2024 को जन्मे रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के नक्शेकदम पर चले। जहां उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर बन गईं, वहीं रणबीर अभिनय की राह पर निकल पड़े। आज अभिनेता का जन्मदिन है और बहन रिद्धिमा ने अपने छोटू से भाई के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

बहन ने लुटाया प्यार

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जो कई यादों से बना है। बहन के साथ मस्ती, भांजी के साथ सेल्फी और परिवार के साथ जश्न मनाने तक, रणबीर का ये वीडियो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस वीडियो के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, "मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

मां का गर्व हैं रणबीर

बहन रिद्धिमा के अलावा मां नीतू कपूर ने भी बेटे पर प्यार लुटाया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी खुशी, मेरा गर्व, मेरी सबसे शुद्ध आत्मा, तुम्हें वो सब मिले, जिसकी तुम्हें चाहत या इच्छा है।"

बिजनेस में हाथ आजमाने वाले हैं रणबीर?

यही नहीं, नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के नए ब्रांड ARKS का इंस्टाग्राम पेज भी टैग किया है। हालांकि, अभिनेता का ये ब्रैंड किस प्रोडक्ट के लिए है, ये अभी रिवील नहीं किया गया है। इससे साफ है कि वह अभिनय के बाद बीवी की तरह बिजनेस में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं।

News Category