जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबल ने मनियाल गली में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबल ने मनियाल गली में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षाबल पर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों और से कई राउंड गोलीबारी हुई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
- Log in to post comments