Skip to main content

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया- ये मुंडका की आज की वीडियो है। मेरा निवेदन है माननीय CM 1 और CM 2 से कि कृपया यहां भी औचक निरीक्षण करने आएं। 1 साल से लाखों लोग हर दिन नर्क की जिंदगी जी रहे हैं। कई कई घंटे के जाम रोज लगते हैं। एक्सीडेंट हो रहे हैं। फैक्टरियों पर ताले लग रहे हैं। 

दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर उतरकर उसका निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ सीएम आतिशी भी मौके पर पहुंचकर सड़कों का मुआयना कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वह नॉर्थ कैंपस की सड़क का निरीक्षण किया और शुक्रवार को वे रोशनआरा रोड एक्सटेंशन का निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उन्हें मुंडका जाने की सलाह दी। 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- ये मुंडका की आज की वीडियो है। मेरा निवेदन है माननीय CM 1 और CM 2 से कि कृपया यहां भी 'औचक निरीक्षण' करने आएं। 1 साल से लाखों लोग हर दिन नर्क की जिंदगी जी रहे हैं। कई कई घंटे के जाम रोज लगते हैं। एक्सीडेंट हो रहे हैं। फैक्टरियों पर ताले लग रहे हैं। काम व्यापार बंद हो रहे हैं। बारिश बरसे या न बरसे, यहां हमेशा पानी भरा रहता है और गड्ढों कि तो पूछें मत। जनता के साथ ये जुल्म मत करो।"

इन दिनों सड़कों पर उतर रहे केजरीवाल-आतिशी

बता दें, आज अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी जी के साथ रोशनआरा रोड एक्सटेंशन का निरीक्षण किया और जनता की समस्याओं को जाना। इस दौरान तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे जी और मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इससे पहले वह गुरुवार को नॉर्थ कैंपस की सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे।