Skip to main content

 मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी बुधवार को मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर आज मेट्रो की सर्विस में देरी हो रही है इसे को लेकर DMRC ने एक्स पर एक पोस्ट भी की है। ब्लू लाइन को लेकर पूरा अपडेट पढ़िए।

नई दिल्ली। मेट्रो के यात्रियों को बुधवार को ब्लू लाइन पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब समस्या का समाधान हो गया और यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल रही है। 

डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी थी। द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के लिए जाने वाली मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही थी।

 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि अन्य लाइनों पर सर्विस सामान्य है।

बता दें कि इस दौरान यात्रियों को समस्या का सामना पड़ा। कुछ यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे, जबकि कुछ यात्री अन्य वाहन जैसे बस या कैब से अपने स्थान की ओर चले गए।