हो गया है Delhi Heritage Walk Festival का शुभारंभ, दिल्ली की कई शानदार ऐतिहासिक जगहों को देखने का मिलेगा मौका
अक्टूबर की 10 तारीख से Delhis theme-based heritage walk festival की शुरुआत हो चुकी है। इस महोत्सव में 100 वॉक्स शामिल हैं जिनमें दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों को एक्प्लोर करने का मौका देंगी। इस महोत्सव के जरिए राजधानी में पर्यटन बढ़ावा देना है और लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकार बनाना है। आइए जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
त्रिची में एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग पर एक्सपर्ट बोले- हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने पर भी होते हैं कई ऑप्शन
केरल के त्रिची में शुक्रवार को एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद करीब दो घंटे से एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। बाद में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जांच में हाइड्रोलिक से संबंधित खराबी सामने आई। विमानन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने इस विषय पर अपनी राय दी है। लेख के माध्यम से पढ़ें पूरी खबर।
विमान के कुछ अहम हिस्से हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़े होते हैं। जाने माने विमानन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन का कहना है कि हाइड्रोलिक सिस्टम अहम है लेकिन यदि यह सिस्टम कार्य नहीं भी करे तो आजकल विमान में कई ऐसे सुरक्षा उपाय हैं, जिससे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकती है।
फरीदाबाद में यहां जमकर चला बुलडोजर, कई दुकानें भी सील; पुलिस रही तैनात
दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर की सैनिक कॉलोनी में आज शुक्रवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत अवैध रूप से बने हुए निर्माणों पर बुलडोजर चला। जब नगर निगम कार्रवाई कर रही थी तो भारी पुलिस बल की तैनाती रही। ताकि किसी रूप से लोगों के विरोध को रोका जाए। इस दौरान कुछ दुकानों को भी सील किया गया।
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले की सैनिक कालोनी में अवैध रूप से बने हुए निर्माणों पर शुक्रवार को जमकर हथौड़ा चला। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ काफी पुलिसबल मौजूद था। लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिसबल ने चुप करा दिया।
'दुकानों में लगाई आग, PDP नेताओं पर हमला', इल्तिजा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू कश्मीर न्यूज़ जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है। नतीजों के कुछ दिनों बाद पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने नेकां पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेकां कार्यकर्ता पीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और दुकानें जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गुंदागर्दी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
'तो लुट गए हम...' हरियाणा चुनाव में गंवाया 20 लाख का ट्रक; पढ़ें कांग्रेस समर्थक की कैसे हो गई बल्ले-बल्ले
हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के एक समर्थक ने चुनाव में 20 लाख रुपये का ट्रक जीत लिया है। लेकिन 12 टायर वाला 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक गंवाने वाले इनेलो समर्थक गम में है। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नूंह। कांग्रेस व इनेलो प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर लगी शर्त उनके समर्थकों के लिए भी गम और खुशी का कारण बन गई। आफताब की जीत के साथ उनके समर्थक औरंगजेब ने 20 लाख रुपये कीमत वाला ट्रक इनेलो के ताहिर हुसैन समर्थक से जीत लिया।
आरजी कर कांड: आमरण अनशन पर बैठे सात जूनियर डॉक्टरों में से एक की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक इंसाफ का इंतजार है। जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन छठे दिन जारी है। हालांकि इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
Transfer: यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ अधिकारियों का तबादला; चार जिलों में नए सीएमओ तैनात
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। आठ संयुक्त निदेशकों के तबादले किए गए हैं। रायबरेली गाजीपुर महाराजगंज और कन्नौज में नए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) तैनात किए गए हैं।मौजूदा सीएमओ का विभिन्न अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरण किया गया है। डा. श्रीकांत शुक्ला को महाराजगंज का सीएमओ बनाया गया है। खबर में पूरी डिटेल पढ़िए।
देहरादून के छह चौराहों पर जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, डीएम ने किया आदेश
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के छह प्रमुख चौराहों पर जुलूस और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है। जिलाधिकारी ने सचिवालय मुख्यमंत्री आवास और राजभवन कूच के कार्यक्रमों के लिए भी अलग से व्यवस्था लागू की है।
देहरादून। की सड़कों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जो सड़कें और चौराहे यातायात के मौजूदा दबाव को झेलने में असमर्थ साबित हो रही हैं, उन पर जुलूस और प्रदर्शन भी किए जाते हैं।
- Read more about देहरादून के छह चौराहों पर जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, डीएम ने किया आदेश
- Log in to post comments
- 2 views
उत्तराखंड न्यूज़: दीपावली के बाद थमेंगे परिवहन निगम की बसों के पहिये, निजी बसों के परमिट का होगा विरोध
उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी संविदा-विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पिछले साल हड़ताल को रोकने के लिए एस्मा लागू किया था लेकिन अब एस्मा प्रभावी नहीं है। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है।
खोदाई के दौरान निकला 20 किलो खजाना, लूटने के लिए मची भगदड़; देखें तस्वीरें
ग्रेटर नोएडा में दनकौर के राजपुर कलां गांव में खोदाई के दौरान मिले सफेद धातु के सिक्कों और गहनों की खबर से पुरातत्व विभाग की टीम हरकत में आ गई है। टीम ने ग्रामीणों से 44 सिक्के जब्त किए हैं जबकि चर्चा है कि मिट्टी के नीचे से करीब 18-20 किलो वजन के सिक्के और गहने मिले हैं। पुरातत्व विभाग सिक्कों की जांच कर रहा है।