विधायक और सांसद ने मिलकर किया रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन
बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप सिंह
- Read more about विधायक और सांसद ने मिलकर किया रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन
- Log in to post comments
- 4 views
'सोच रहे हैं हम इन पतंगों से डर जाएंगे', पाकिस्तान के ड्रोन अटैक पर अनिल विज ने ली चुटकी
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के खतरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ ड्रोन तो ऐसे थे जिनमें बारूद डालना ही भूल गए थे। उन्होंने भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम की प्रशंसा की और स्वदेशी हथियारों के विकास पर खुशी जताई। विज ने सिंधु नदी के पानी को लेकर भी पाकिस्तान पर तंज कसा।
अमेरिका ने इंदिरा गांधी पर भी दबाव बनाया था लेकिन इंदिरा गांधी न रुकीं, न झुकीं, न डरीं
एक थी इंदिरा।
एक ही थी इंदिरा ।
अमेरिका ने इंदिरा गांधी पर भी दबाव बनाया था, धमकी दी गई, चेतावनी दी गई कि अगर भारत ने कदम बढ़ाया तो अंजाम भुगतने होंगे।
लेकिन इंदिरा गांधी न रुकीं, न झुकीं, न डरीं।
उन्होंने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सरहदों और सम्मान की रक्षा किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव से ऊपर है।
नतीजा ~ 1971 में पाकिस्तान के 2 टुकड़े करते हुए इंदिरा जी ने बांग्लादेश बना दिया।
आज जो नेता अमेरिकी दबाव में घुटने टेक रहे हैं, उन्हें इंदिरा गांधी जी का साहस याद रखना चाहिए।
राष्ट्रहित पर कभी समझौता नहीं होता 🇮🇳
#IronLadyOfIndia
बीबीएमबी चेयरमैन को बंधक बनाकर सतलुज सदन के बाहर आप का धरना
हिमाचल प्रदेश उना समाचार
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी
Karnal samachar
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट नरवाल शहीद हो गए थे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को देश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और देश शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं।
‘140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में…’, जातिगत जनगणना के फैसले पर सीएम योगी का रिएक्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिगत जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह 140 करोड़ देशवासियों के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इससे देश आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होगा।
लखनऊ। केंद्रीय कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा जनगणना के साथ ही जातिगत जनगणना कराने की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका स्वागत किया है।
दिशा की बैठक: सलोनी की ब्लाक प्रमुख बोलीं- राहुल जी मदद कीजिए, पहली बार बोल रही हूं... इसलिए कांप रही हूं; मिला ये जवाब
लखनऊ/रायबरेली सुनील यादव
'गायब कहां वो तो दिल्ली में हैं...', फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस को सुनाया; पीएम मोदी को दिया फुल सपोर्ट
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को अपना पूरा समर्थन दिया है। उसके बाद हमसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को जो भी काम करना है वह करना चाहिए।
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मजबूत समर्थन जताया है। इसी के साथ फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के गायब होने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
उ०प्र०: आज से दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, जिलों के बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधी बात
लखनऊ सुनील यादव
रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं। रायबरेली के साथ वह अमेठी भी जाएंगे।
सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन हलकान रहा।
दिशा की बैठक में पहुंचे राहुल गांधी, 78 विभागों के अफसर मौजूद; पिछली बार के सवालों के देंगे जवाब
रायबरेली संवाददाता
रायबरेली: सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे।