Skip to main content

Delhi Election 2025: दिल्ली में आज कई नामांकन, BJP से प्रवेश वर्मा तो AAP से केजरीवाल सहित ये नेता भरेंगे पर्चा

Delhi Election 2025 के लिए बुधवार को कई बड़े नेता नामांकन करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व भाजपा नेता परवेश वर्मा और आप नेता मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता पर्चा भरने पहुंचेंगे। केजरीवाल महिला समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे जबकि सिसोदिया नामांकन रैली निकालेंगे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए गरमा चुके माहौल के दौरान आज बुधवार को नामांकन करने की धूम रहेगी। बड़े नेताओं में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नामांकन कराएंगे।

Video: 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांग, कांग्रेस के नए दफ्तर के बाहर लगे 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' के पोस्टर

कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन अब देश की सबसे पुरानी पार्टी के नये मुख्यालय का पता हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सोनिया गांधी ने इसका उद्घाटन किया। नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसमें ऊपर की मंजिल पर सोनिया राहुल और खरगे का दफ्तर होगा। प्रवक्ताओं के लिए साउंड प्रूफ केबिन बने हुए हैं।

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

विपक्षी खेमे में बिखराव के बीच महायुति को ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का संदेश देंगे PM मोदी, कल होगी विधायकों के साथ चर्चा

पीएम मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वह नेवल डॉकयार्ड में नौसेना के दो पोत एवं एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी कल बीजेपी के विधायकों से चर्चा भी करेंगे। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद ये पहला मौका है जब पीएम महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे हैं। विपक्षी खेमे में बिखराव के बीच पीएम का ये दौरा अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची, कुछ पुराने नेताओं तो कुछ नए चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में कृष्णा तीरथ सहित कई दिग्गजों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खां की बेटी अरीबा खान को आप प्रत्याशी अमातुल्लाह खान के सामने उतारा है। पढ़ें पूरी लिस्ट। 

दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ इस विधानसभा चुनाव में पटेल नगर से मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस ने उन्हें यहां से भाजपा के राजकुमार आनंद के मुकाबले प्रत्याशी बनाया

Bihar Jamin Rate: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, नए सिरे से तय होगा इन जमीनों का रेट; पढ़ें डिटेल

बिहार में नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन अधिग्रहण की दरें तय की जाएंगी। रैयतों को सर्किल रेट से अधिक मुआवजा मिलेगा। उद्यमियों के लिए जमीन अलग दर पर उपलब्ध होगी। वैशाली में 1243.45 एकड़ सीतामढ़ी में 504.52 एकड़ और चनपटिया में 29.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके बाद जमीन को विकसित कर उसकी नयी दर तय होगी।

पटना। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण को ले हाल ही में राज्य कैबिनेट ने तीन जिलों को राशि उपलब्ध करायी है। जमीन अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट के अलावा जो अतिरिक्त राशि रैयतों को मिलती है, उसी के तहत अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मिलेगा।

Hemant Soren: अरविंद केजरीवाल या राहुल गांधी? आखिर किसे चुनेंगे हेमंत सोरेन, सामने बड़ा धर्म संकट

दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा विरोधी दलों के बीच टकराव ने विपक्षी एकता की कोशिशों को झटका दिया है। इस स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए समर्थन का फैसला करना मुश्किल हो गया है। एक का साथ देने से दूसरा खेमा नाराज हो सकता है। क्या है पूरा सियासी खेल? जानिए इस आर्टिकल में।

रांची। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में भाजपा विरोधी दलों के आपस में भिड़ने से विपक्षी एकता की कोशिशें नाकाम हो गई है। स्थिति यह है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस एक-दूसरे के विरुद्ध हमलावर है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है

Delhi Chunav 2025: 'राहुल गांधी पर एक लाइन बोली तो BJP को क्यों हुई तकलीफ?', एक्स पर भिड़े केजरीवाल और मालवीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि इस बार का दिल्ली चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही जुगलबंदी से पर्दा हटा देगा। आप संयोजक ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को जवाब दिया है।

'जब हम NDA में थे....', संजय राउत को अचानक आई भाजपा की याद; कांग्रेस को दी नसीहत

उद्धव गुट वाली शिवेसना के नेता संजय राउत ने इंडी गठबंधन को बरकरार रखने की बात कही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गठबंधन नहीं रहा तो विपक्ष खत्म हो जाएगा। संजय राउत ने कहा कि भले ही इसकी स्थापना लोकसभा चुनाव के लिए हुई थी लेकिन इसे बरकरार रखना चाहिए। राउत का ये बयान उमर अब्दुल्ला की नाराजगी के बाद सामने आया है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही इसकी स्थापना लोकसभा चुनाव के लिए हुई थी, लेकिन इसे बरकरार रखना चाहिए।

Delhi Chunav 2025: 'राहुल गांधी पर एक लाइन बोली तो BJP को क्यों हुई तकलीफ?', एक्स पर भिड़े केजरीवाल और मालवीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि इस बार का दिल्ली चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही जुगलबंदी से पर्दा हटा देगा। आप संयोजक ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को जवाब दिया है।

Delhi Chunav 2025: सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर हुआ एक्शन

Delhi Election 2025 दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गोविंदपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सरकारी वाहन का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आगे विस्तार से जानिए आखिर पूरा मामला क्या है और आतिशी ने कब वाहन का इस्तेमाल किया था।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया गया कि आचार संहिता उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई हुई है