Muzaffarnagar Accident: रेलिंग तोड़ते हुए हिंडन नदी में गिरा मिट्टी से भरा ट्रक, दो लोगों की मौत
बुढ़ाना के हिंडन नदी पुल पर एक भीषण दुर्घटना में मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया। मृतकों के स्वजन को सूचित किया गया है।
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। कस्बे के हिंडन नदी पुल पर मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। घटना में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आगरा के दो युवकों की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें आगरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। आगरा से नोएडा जा रही कार मथुरा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों युवक स्पोर्टस के जूते और सामान की बिक्री करते हैं। कारोबार के सिलसिले में वे दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच तड़के हादसा हो गया।
मथुरा। आगरा से नोएडा जा रही तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 133 पर मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सोफा बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर फैक्ट्री नंबर-4 में भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
Kolkata Fire Incident: 10 घरों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। आग किस कारण से लगी इस बात की जानकी अभी नहीं आई है।
कोलकाता।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।
लखनऊ में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दबे, हालत गंभीर; नक्शा न पास होने का हवाला
लखनऊ के राजेंद्र नगर में गुरुवार सुबह बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गए। साथी मजदूरों और पड़ोसियों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों की हालत गंभीर है। घटना के बाद एलडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने निर्माण पर रोक लगाते हुए उसे सील कर दिया है।
Varanasi News: खुशी के माहौल में भाई ने कर दी ऐसी गलती, एक झटके में चली गई बहन की जान
वाराणसी में एक दुखद घटना घटी जहाँ मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भाई की हर्ष फायरिंग में उसकी बहन की जान चली गई। गोली लगने से बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है।
Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अब तक 5 लोगों की मौत; 2 दर्जन से अधिक घायल
Hazaribagh Bus Accident हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस पलट गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।
Aligarh Accident: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए 15 वाहन; कई लोग घायल
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में पैराई ओवरब्रिज पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया था।
कोलकाता में लकड़ी की दुकान में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
उत्तर कोलकाता के निमतला घाट स्ट्रीट इलाके में शुक्रवार मध्यरात्रि के समय लकड़ी की एक दुकान में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी की एक दुकान में आग लगने का पता देर रात करीब दो बजकर 15 मिनट पर चला और यह आग आसपास की लकड़ी की दुकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को भेजा गया।
Bihar News: नालंदा के चाइना मार्केट में भीषण आग, मोबाइल की 10 दुकानें जलकर खाक; मचा हड़कंप
नालंदा के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।
नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसने 10 मोबाइल दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।