75 किमी की स्पीड, ग्रीन सिग्नल फिर कैसे हो गया ट्रेन हादसा? सामने आई बागमती एक्सप्रेस एक्सीडेंट की वजह
1 अक्टूबर यानी शुक्रवार की रात को तमिलनाडु के कावराईपेट्टई के पास एक ट्रेन हादसा हुआ। यहां कर्नाटक के मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12578) के 12 डिब्बे शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी से टकराने के बाद बेपटरी हो गए। हादसे में 19 यात्रियों को चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर न्यूज़: कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, पहुंची फायर ब्रिगेड; दो घंटे तक रुकी रही ट्रेन
सुलतानपुर में कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन में अचानक लपटें और धुआं निकलने लगा। चालक ने भदैंया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग बुझाई। लगभग 2 घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
सुलतानपुर। कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन से लपटें व धुआं निकलता देखकर चालक ने ट्रेन को भदैंया रेलवे स्टेशन पर रोक दी। रेलवे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
हिमाचल में 33 लोगों का कई सुराग नहीं, अब तक 1363 करोड़ का नुकसान, चौंका देगा मौत का आंकड़ा?
हिमाचल में 2024 का मानसून भारी तबाही लेकर आय। राज्य में अब तक बारिश से 1363 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 33 लोग लापता हैं और 54 बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। कुल्लू मंडी और शिमला मे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में अभी भी हालात ठीक नहीं है।
शिमला। हिमाचल में 2024 का मानसून कभी न भूलने वाले जख्म दे गया है। राज्य में इस बार भी बरसात में अभी तक 1363 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बरसात में बहे 33 लोग अभी तक लापता है, जिनका कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
जहानाबाद में बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटकों की बस और हाइवा के बीच भीषण टक्कर; मची चीख-पुकार
जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर एक टूरिस्ट बस और हाइवा के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 8 ताइबानी बौद्ध भिक्षु घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल भिक्षुओं को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। बस पटना से गया की ओर जा रही थी। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों की देखरेख की।
जहानाबाद। जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर टूरिस्ट बस और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद टूरिस्ट बस पलट गई।
बेटे के साथ नाचते समय अचानक जमीन पर गिरे गरबा किंग, मौत का दिल दहला देने वाला Video वायरल
हार्ट अटैक से अचानक हो रही मौतों के मामले डराने वाले हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ा है। अब पुणे में ऐसा ही एक हादसा हुआ है जहां अपने बेटे के साथ गरबा खेल रहे शख्स अचानक जमीन पर गिर जाते हैं और मौके पर ही उनकी मौत भी हो गई। पुणे में वह गरबा किंग के नाम से मशहूर था।
देश में अचानक हार्ट अटैक आने और उससे होने वाली मौतों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो पुणे से वायरल हो रहा है, जहां गरबा किंग के नाम से मशहूर शख्स गरबा खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
गोंडा में पटाखे की फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, अगल-बगल के मकानों में आईं दरारें; 2 की मौत-5 घायल
गोंडा के एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि आस-पास के घरों और दुकानों में दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बेलसर चौकी से 800 मीटर दूर पटाखा बनाने का कारखाना चल रहा था लेकिन पुलिस को कानोंकान खबर नहीं लग सकी और यह भीषण हादसा हो गया।
गोंडा। तरबगंज थाना के नगर पंचायत बेलसर के उमरी रोड स्थित मकान में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों को लखनऊ मेडिकल कालेेज के लिए रेफर किया गया है।
30 साल से रामलीला से जुड़े थे सुशील कौशिक, पांच साल बाद शुरू हुआ था मंचन; जन्मदिन से दो दिन पहले हो गई मौत
दिल्ली के शाहदरा में झिलमिल कॉलोनी स्थित जय श्रीरामलीला कमेटी में भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीता स्वयंवर की लीला के दौरान अचानक सीने में दर्द उठा और वह स्टेज के पीछे जा गिरे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील कौशिक 30 साल से रामलीला से जुड़े थे।
बिहार न्यूज़: सासाराम में सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 5 की मौत; 2 की तलाश जारी
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे अपने परिजनों और अन्य बच्च
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
दुल्हन को लेकर लौट रही थी बरात, तभी हुई अनहोनी...और गांव में पसर गया मातम
दूल्हे की मौसेरी बहन और दो अन्य बरातियों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। गांव के अन्य दो वैवाहिक कार्यक्रमों को अति सूक्ष्म कर दिया गया है।
कोटद्वार। क्षणिक लापरवाही और चंद मिनटों में तमाम खुशियां किस तरह मातम में तब्दील हो गईं, बीती देर शाम चमेठा-धौलखेतखाल मोटर मार्ग पर हुई मैक्स दुर्घटना के बाद इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
बीती शाम जब रोहित अपनी दुल्हन को बसड़ा से अपने घर ला रहे थे तो किसी के भी जेहन में यह नहीं रहा होगा कि एक बराती की लापरवाही उनकी खुशियों को क्षणभर में मातम में बदल देंगी।
भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार
भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई। गोदाम में भारी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल कपड़े प्लास्टिक और केमिकल मौजूद थे। आग में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया।
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। यह घटना राज्य में मुंबई-नासिक हाईवे के पास हुई।