Skip to main content

सिलेंडर में आग से अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत; चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बुधवार शाम को धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने पांच लोगों के शव निकाल लिए जबकि कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही। देर रात तक एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें राहत कार्य में लगी रहीं।

बागपत में टायर गलाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक धुएं के गुब्बार; मची अफरातफरी

बागपत जिले के बोहला गांव में एक टायर और रबर गलाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी के झुलसने की भी खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेबनान में हिजबुल्ला आतंकियों के साथ इजरायल का भीषण युद्ध, मारा गया IDF का 22 साल का जवान

इजरायल की सेना अब लेबनान में घुसकर जमीनी कार्रवाई कर रही है। इजरायली सेना का हिजबुल्ला आतंकियों से भीषण युद्ध चल रहा है। उधर जमीनी कार्रवाई के बाद पहली बार इजरायल का जवान मारा गया है। इजरायल ने घोषणा की है कि हमले में उसका 22 वर्षीय जवान मारा गया है। युद्ध में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

गाजा पट्टी। इजरायल की सेना अब लेबनान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कर रही है। सेना लेबनान में घुसकर हिजबुल्ला आतंकियों को अपना निशाना बना रही है। इसी बीच, जवाबी कार्रवाई में इजरायल का एक जवान मारा गया है।

बंपर में फंस गया युवक, फिर सीने के ऊपर से उतर गया ईंटों से भरी गाड़ी का पहिया; मंजर देख दहल गए लोग

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर के बाद युवक बंपर में फंस गया। इसके बाद ईंटों से भरी पिकअप गाड़ी का पहिया युवक के सीने के ऊपर से उतर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोगों का कलेजा भी कांप उठा।

गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गया और पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस सत्संग केस: सत्संग हादसे में 11 आरोपितों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल, अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को

हाथरस सत्संग हादसे में 121 लाेगों के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। 3200 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से एक महिला मजूं देवी को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। शेष 10 आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई।

थाईलैंड में मची चीख-पुकार, स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्र और शिक्षक जिंदा जले; फोटो देख दिल कांप उठेगा

बैंकॉक में दर्दनाक हादसा सामने आया। छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक स्कूल बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुएंगकिट ने घटनास्थल पर बताया कि बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल यात्रा के लिए अयुथया जा रही थी जब दोपहर के समय राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में आग लग गई।

चमोली में बद्रीनाथ हाइवे पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल

उत्तराखंड में मानसून व अन्य दिनों में पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में यहां बदरीनाथ हाइवे पर एक और सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल तीर्थ यात्रियों से भरी बस हाइवे से गुजर रही थी और किसी कारणवश पलट गई। हादसे में बस सवार श्रद्धालु घायल हो गए।

चमोली। बद्रीनाथ हाइवे पर जेपी चट्टान के पास सड़क दुर्घटना हो गया। यहां एक तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में बस सवार 20 तीर्थ यात्रियों के घायल होने के सूचना है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।

बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, कई तटबंध टूटने से हड़कंप; लाखों की आबादी प्रभावित

बिहार में इन दिनों बाढ़ से तबाही का खतरनाक मंजर देखने को मिल रहा है। नदियों में उफान से 6 तटबंध और एक सुरक्षा बांध ध्वस्त हो गए हैं। बगहा शहर में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जोगबनी में ट्रैक पर पानी चढ़ गया है जिसकी वजह से छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

पटना। नेपाल में लगातार वर्षा से बिहार में नदियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के समीप कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध करीब 10 मीटर की दूरी में रविवार की देर रात टूट गया

सरोवर में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, डूबने से दोनों की मौत, दंपीत के दो बेटे और एक बेटी

पंजाब के बटाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के सरोवर में डूब रहे पति को बचाने पत्नी कूद गई। सरोवर में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि दंपती पिछले काफी सालों से गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने के लिए आते थे।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 112 की मौत व 68 लापता; 56 जिलों में अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने भीषण तबाही मचाई है। काठमांडू घाटी में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब तक 112 लोगों की जान जा चुकी है और 68 लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देश के 56 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

काठमांडू। नेपाल में पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन से 112 लोगों की जान जा चुकी है। 68 लोग लापता हैं और 100 से अधिक लोग घायल हैं। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह तक कावरेपालन चौक में कुल 34 लोगों के शव मिले।