सीएम योगी ने की घोषणा, अब हर थाने में होगा होमगार्ड रूम होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
जौनपुर समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए अलग कक्ष आरक्षित करने की घोषणा की है। साथ ही जवानों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम योगी शनिवार को मुख्यालय में होमगार्ड संगठन के 63वें स्थापना दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधित कर रहे थे।
लखनऊ से सहारनपुर के लिए सही समय पर रवाना हुई वंदे भारत, हफ्ते के 6 दिन चलेगी; इतना है किराया
लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से शुरू हो गई है। गोमतीनगर से 221 यात्रियों को लेकर यह ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रियों ...और पढ़ें
लखनऊ। पिछले एक महीने के इंतजार के बाद आखिरकार लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से दौड़ पड़ी। मंगलवार को 221 यात्रियों के साथ गोमतीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर के लिए रवाना हुई।
'ईवीएम नहीं बैलेट से हों चुनाव', मायावती ने SIR की डेट बढ़ाने की मांग करते हुए दिया सुझाव
बसपा प्रमुख मायावती ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है और चुनाव आयोग को इस पर ध्या ...और पढ़ें
लखनऊ। संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठाई है। मायावती ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ाने और चुनावों में आपराधिक इतिहास छिपाने की स्थिति में पार्टी के बजाय संबंधित प्रत्याशी को जवाबदेह बनाए जाने का भी सुझाव दिया है
यूपी में 500 करोड़ की लागत से बनेगी प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी, 125 एकड़ में होगा कैंपस
उत्तर प्रदेश में 500 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी बनेगा। 125 एकड़ में फैले इस कैंपस में आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह विश्ववि ...और पढ़ें
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कैंपियरगंज में बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करीब एक वर्ष पहले की थी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल हो गई है। इसे करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जल्द ही डीपीआर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए रखी जाएगी
उ०प्र०: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बड़ा झटका! नदेसर शूटआउट के गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट ने दे दिया फैसला
इलाहाबाद समाचार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गैंगस्टर एक्ट मामले में अपील को पोषणीय न मानते हुए खारिज कर दियाकोर्ट ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध केवल राज्य और समाज के खिलाफ होता है, व्यक्तिगत नहीं माना जाता कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल राज्य के पास असामाजिक गतिविधियों को रोकने और निवारक कदम उठाने का अधिकार है
सिक्योरिटी गार्ड को घर लौटते वक्त बोलोरो पिकअप ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित फरार
जौनपुर: नीतिश सिंह S/O अशोक सिंह निवासी सरौनी पश्चिम पट्टी जो कि एम.एस.एफ कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे और वह आज नौकरी से घर वापस आते समय देवकली तकिया मार्केट से 500 मीटर पूरब दिशा में आरा मशीन के सामने बजरंगबली के मंदिर के पास
सुबह लगभग 8.55 AM पर एक अज्ञात बोलेरो पिकअप के द्वारा बुरी तरह टक्कर मारने के पश्चात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया
जिसके बाद वहां अज्ञात लोगों द्वारा डायल 112 एंबुलेंस बुलाकर केराकत अस्पताल भेजा गया जहां पर मौजूद डॉक्टर द्वारा गंभीर चोट बातकर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई
लखीमपुर खीरी: हत्यारोपी ने जिला कारागार के शौचालय में गमछे से लगाई फांसी, मौत; कल ही भेजा गया था जेल
लखीमपुर खीरी समाचार
भीषण कोहरा: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत चार की मौत
मिर्जापुर समाचार
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। खड़े ट्रक में कार घुस गई, इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
कोहरे के कारण मिर्जापुर जनपद में प्रयागराज- वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे चालक और खलासी को रौंदते हुए ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता- पुत्र की मौत हो गई। चालक की मौके पर और खलासी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
- Read more about भीषण कोहरा: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत चार की मौत
- Log in to post comments
- 7 views
उ०प्र०: पत्नी को दो गोली मारी...फिर ईंट से कुचला सिर, शव ठिकाने लगाने निकला था
आजमगढ़ समाचार
यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की हरियाणा के पानीपत में निर्मम हत्या कर दी। उसका मायका जाैनपुर में है। आरोपी लाश काे ठिकाने लगाने जा रहा था कि स्थानीय लोगों को देख भाग गया।
अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव ने हरियाणा के पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 24 नवंबर की है, जब राजीव ने कमरे में ही पत्नी को दो गोलियां मारी और फिर सिर ईंट से कुचल दिया।
सुल्तानपुर: सड़क हादसों में चार की मौत
सुल्तानपुर समाचार
भदैंया। शिवगढ़ के कंधईपुर गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार हरिहरपुर निवासी प्राइवेट कर्मी संतराम वर्मा (30) को पीछे से कार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतराम ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। मेडिकल कॉलेज पहुंचे संतराम के परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
- Read more about सुल्तानपुर: सड़क हादसों में चार की मौत
- Log in to post comments
- 9 views