Skip to main content

चारधाम यात्रा 2024: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कब होंगे बंद? हो गई घोषणा

चारधाम यात्रा 2024 चारधाम यात्रा 2024 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को बंद हो जाएंगे। वहीं गुजरात के स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट से संत स्वामी के नेतृत्व में 60 साधु संतों का समूह उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा पर हैं। जानिएकब तक किए जा सकेंगे गंगोत्री धाम के दर्शन।

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। उस दिन डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए भगवती मंदिर मार्कंडेय के पास निवास करेगी।

उत्‍तराखंड में Uniform Civil Code लागू करने की दिशा में बढ़े कदम, आपके लिए जरूरी अपडेट

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आवेदकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आवेदकों को बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को कृषि उत्पादों के निर्यात का केंद्र बनाने की योजनाओं पर भी चर्चा की।

उत्‍तराखंड में महिला अपराध के तीन चौंकाने वाले मामले, कहीं दुष्‍कर्म की वीडियो वायरल तो कहीं मतांतरण का दबाव

शायद उत्‍तराखंड की शांत वादियों को किसी की नजर लग गई है तभी तो यहां आए दिन महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। मैदानी इलाके तो छोडि़ए पहाड़ी शहरों में वहशी दरिंदे महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उत्‍तराखंड में सामने आए महिला अपराध के तीन मामले चौंकाने वाले हैं। चमोली के थराली में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस एलआइयू अलर्ट हैं। भारी पुलिस तैनात है।

उत्तराखंड न्यूज़: दीपावली के बाद थमेंगे परिवहन निगम की बसों के पहिये, निजी बसों के परमिट का होगा विरोध

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी संविदा-विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पिछले साल हड़ताल को रोकने के लिए एस्मा लागू किया था लेकिन अब एस्मा प्रभावी नहीं है। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है।

मसूरी में पर्यटकों को थूककर परोसी चाय तो देहरादून के रेस्तरां में थूक लगाकर परोसी रोटी, हंगामे के बाद दो गिरफ्तार

मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर पर्यटकों को थूक मिलाकर चाय परोसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो मुस्लिम युवक लंबे समय से पर्यटकों को चाय में थूक मिली चाय परोस रहे थे। एक पर्यटक ने इसका वीडियो बना लिया जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठनों ने भी इस घटना का विरोध किया है।

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लाइब्रेरी चौक पर पर्यटकों को थूक मिलाकर चाय परोसने की घटना को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि रेहड़ी लगाने वाले दो मुस्लिम युवक लंबे समय से पर्यटकों को चाय में थूक मिली चाय परोस रहे थे।

उधम सिंह नगर में तस्करों से वन कर्मियों की मुठभेड़, डिप्टी रेंजर घायल; दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। टांडा जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उसे बोलेरो से ले जा रहे तस्करों से वन विभाग की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के वाहन आपस में टकराने से डिप्टी रेंजर और बीट वाचर घायल हो गए। वन विभाग ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

रुद्रपुर। टांडा जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उसे बोलेरो से ले जा रहे तस्करों से वन विभाग की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के वाहन आपस में टकराने से डिप्टी रेंजर और बीट वाचर घायल हो गए। दो तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया।

शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ व गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, दर्शन करने के इच्छुक न करें देर; जानिए तारीखें

केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए जल्द ही बंद होने वाले हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 बजे बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैयादूज पर और गंगोत्री धाम के कपाट एक दिन पहले अन्नकूट पर्व पर बंद किए जाएंगे। इस साल ये तीनों धाम 10 मई को खोले गए थे।

दशकों पुरानी मांगों की घोषणा कर CM धामी ने जीता लोगों का दिल, स्थानीयों को इस तरह मिलेगा फायदा

CM धामी ने केदारनाथ-रुद्रप्रयाग विधानसभा की वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करके लोगों का दिल जीत लिया है। सुमाड़ी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने बधाणीताल के सौंदर्यीकरण त्रियुगीनारायण-तोषी गरूड़चट्टी मार्ग निर्माण चिरबटिया में आईटीआई भवन निर्माण राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी एमएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने रुद्रप्रयाग में सर्किट हाउस निर्माण बसुकेदार नई तहसील भवन निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

उत्तराखंड में हर फैमिली को मिलेगा 'परिवार पहचान पत्र', फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक; हरियाणा समेत इन राज्यों में लागू

उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं को सरलता से आमजन तक पहुंचाना फर्जीवाड़े को रोकना और प्रत्येक परिवार को उनकी आवश्यकता के अनुसार लक्षित सेवाएं और लाभ प्रदान करना है। हरियाणा की भांति उत्तराखंड में भी इस योजना को लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड में UCC की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार, लागू होने में कितने पड़ाव बाकी? मोबाइल एप का काम भी लगभग पूरा

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इसे लागू करने के लिए कई चरणों से गुजरना होगा। नियमावली में विवाह पंजीकरण लिव-इन रिलेशनशिप की सूचना और वसीयत आदि की जानकारी UCC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।