हल्द्वानी के बाद कोटाबाग में कार सवारों ने युवती को घेरा, किए गंदे इशारे और छेड़छाड़
उत्तराखंड के कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती अपने साथी मित्र के साथ सामान खरीद रही थी। तभी उनके सामने एक कार आई और सवार एक व्यक्ति ने युवती को गंदे इशारे किए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कालाढूंगी। कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अभी मेजिस्ट्रेटी बयान नहीं हुए हैं।
उत्तराखंड के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, रेलवे व जिला प्रशासन आज करेगा कार्रवाई
उत्तराखंड की ताज़ा खबर देहरादून रेलवे स्टेशन पर अवैध टेंपो-ऑटो स्टैंड और अतिक्रमण के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई हो सकती है। रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अवैध रेहड़ी और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई होगी। यात्रियों को होने वाली परेशानी और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, घर में खेल रहे बच्चे को बनाया था शिकार
उत्तराखंड के कोटद्वार में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार। 19 अगस्त की रात को ग्राम कोटा में एक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला था। वन विभाग की टीम ने सोमवार रात गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने नौ बजे ग्राम कोटा में गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटेंगे सीएम धामी, स्टार प्रचारक की भूमिका में आएंगे नजर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा संगठन ने उनसे तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा है। धामी ने समान नागरिक संहिता सख्त नकलरोधी कानून मतांतरण और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
किशोरी से अश्लील हरकत के विरोध में उत्तराखंड में बवाल, आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने दिया जबरदस्त आइडिया
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में एक किशोरी से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी बवाल थम नहीं रहा है। सोमवार को नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। इस घटना के विरोध में गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।
केदारनाथ धाम के पास अगस्ता 119 हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने शुरू की जांच
केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो डीजीसीए और यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान की जानकारी ली और इंश्योरेंस कंपनी ने भी मौका मुआयना किया। एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त मलबे को संबंधित कंपनी उठाएगी। बताया जा रहा है उस संतुलन बिगड़ने के कारण हेलीकॉप्टर को ड्राप करना पड़ा था।
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीडि़ता ने पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस जांच में जुट गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वह आरोपित को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
RIMC पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कहा- जिन्दगी की जंग लड़ने के लिए खुद में साहस और ज्ञान विकसित करें
RIMC पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कहा- जिन्दगी की जंग लड़ने के लिए खुद में साहस और ज्ञान विकसित करें
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) में कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सेवा गर्व और निर्भीकता के साथ करें! भारत माता आपका इंतजार कर रही है। उपराष्ट्रपति ने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे थिंक टैंक के रूप में कार्य करें और युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करें।
स्नैप चेट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था टीचर, स्कूल में की छेड़छाड़; छात्रा ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
स्नैप चेट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था टीचर, स्कूल में की छेड़छाड़; छात्रा ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
उत्तराखंड में हल्द्वानी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा से वहीं के शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर ली है। आरोपित शिक्षक नीरज रूबाली पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
उत्तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर
उत्तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर
उत्तराखंड में महिलाओं के इनर वियर चोरी कर उन्हें दूषित किए जाने के मामले सामने आए हैं। महिलाओं ने थाने में दी तहरीर में बताया कि नहाने के बाद सुखाने के लिए बाहर टांगे गए उनके इनर वियर लगातार चोरी हो रहे थे। थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस 74 की धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।