Skip to main content

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी के दो नेताओं के घरों पर हमला, तेदेपा समर्थकों पर लगे आरोप

 

तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के कथित समर्थकों ने शुक्रवार को कृष्णा जिले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्व मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर राव और पूर्व विधायक वल्लभनेनी वामसी के घरों पर हमला किया। आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यपाल से उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ चुनाव बाद की हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है

राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली राहत, बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

 

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी है। पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के अपने शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। राहुल गांधी आज बेंगलुरु अदालत में पेश हुए।

लोगों से की गई 'गारंटी' को पूरा करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर, सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों को लिए जारी किया वीडियो संदेश

 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने तेलंगाना में लोगों के बीच भरोसा जताया है। उन्होंने कहा तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी की सरकार लोगों से की गई गारंटी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जानकारी के लिए बता दें किसोनिया गांधी का ये वीडियो संदेश परेड मैदान में राज्य सरकार द्वारा आयोजित 10वें तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह में चलाया गया।

अवैध धन ट्रांसफर मामले में बीजेपी ने SIT जांच को किया खारिज, CBI जांच की मांग की

कर्नाटक में अवैध धन ट्रांसफर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक भाजपा ने कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड से जुड़े अवैध धन ट्रांसफर मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)की जांच को खारिज कर दिया है। इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की गई है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी नागेंद्र को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की है।

दोषी को ब‍िना यातना के मौत देने के लिए अमेरिका ने अब उठाया नया कदम, नाइट्रोजन गैस के बाद इस घातक इंजेक्‍शन का किया उपयोग


 

अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित अलबामा राज्य से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में एक व्यक्ति को दो बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या करने के जुर्म में घातक इंजेक्शन दिया गया। आरोपी का नाम जैमी रे मिल्स बताया जा रहा है और इसकी उम्र 50 साल है। अलबामा की जेल में आरोपी को तीन दवाओं के इंजेक्शन दिए गए ।

उत्तरी कश्मीर क्षेत्र मे कुएं की सफाई के दौरान दो की मौत

जम्मू समाचार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को कुएं की सफाई के दौरान बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को कुएं की सफाई के दौरान बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।